Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव :: 65 जिलों में बीजेपी ने लहराया परचम, 06 पर सिमट कर रह गई सपा, देखिए पुरी लिस्ट

लखनऊ । यूपी की कुल 75 में से 65 सीटों पर बीजेपी के प्रत्‍याशियों ने जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी को सिर्फ 6 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। निर्दलीय उम्‍मीदवारों के खाते में चार सीटें आई हैं।

05:18 PM,Jul 03 2021

Advertisement

फीरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की हर्षिता सिंह विजयी। सपा प्रत्याशी रुचि यादव को 12 वोट मिले ,18 बीजेपी प्रत्‍याशी को मिले ,3 वोट निरस्त हुए

05:19 PM,Jul 03 2021

Advertisement

लखनऊ की नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष आरती रावत स्‍थानीय सांसद और और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचीं।

04:58 PM,Jul 03 2021

Advertisement

जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी विजयी रहीं। श्रीकला रेड्डी को 43 वोट मिले. बीजेपी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरीं निर्दलीय प्रत्याशी नीलम सिंह 28 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। सपा की निशी यादव को 12 वोट मिले और उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

04:29 PM,Jul 03 2021

Advertisement

लखनऊ में बीजेपी प्रत्‍याशी आरती रावत की जीत। सपा उम्मीदवार विजय लक्ष्मी को हराया।जिला अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को 14 जबकि सपा को मिले 11 वोट

04:55 PM,Jul 03 2021

Advertisement

गाजीपुर में ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी कैंडिडेट सपना सिंह विजयी। सपा प्रत्‍याशी को मिले कुल 20 वोट। सपना सिंह को 47 वोट।

04:52 PM,Jul 03 2021

Advertisement

हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी प्रत्याशी प्रेमावती ने सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी को एकतरफा मुकाबले में हराया। बीजेपी प्रत्याशी को जहां 65 वोट मिले वहीं सपा प्रत्याशी को मात्र 6 वोट ही मिल सके।

04:44 PM,Jul 03 2021

Advertisement

सिद्धार्थनगर में भाजपा की शीतल सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। 45 वोटों में शीतल सिंह को 40 वोट और सपा प्रत्याशी पूजा यादव को सिर्फ 5 वोट मिले।

04:42 PM,Jul 03 2021

Advertisement

बलिया में सपा के आनंद चौधरी 9 मत से विजयी घोषित। सपा को 33 तो बीजेपी की सुप्रिया को मिला 24 मत। सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का कुर्सी रखा बरकार। इसके पहले एसपी के जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान रहे हैं।

04:32 PM,Jul 03 2021

Advertisement

हमीरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर फिर खिला कमल, 5 वोटों से निषाद पार्टी प्रत्याशी को चटाई धूल। बीजेपी की जयंती राजपूत को 17 मतों में 11 मिले जबकि निषाद पार्टी के प्रत्याशी के खाते में सिर्फ 6 मत आए।

04:30 PM,Jul 03 2021

Advertisement

प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी की हुई जीत, बीजेपी प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीता चुनाव, सपा की मालती यादव को सीधे मुकाबले में हराया, 84 जिला पंचायत सदस्यों में से बीजेपी को मिले 51 मत, सपा प्रत्याशी को 33 वोटों से करना पड़ा संतोष, सपा ने लगाया प्रशासन के दम पर बेईमानी का आरोप

04:29 PM,Jul 03 2021

Advertisement

अलीगढ़ में सपा की अर्चना सिंह को हराकर बीजेपी प्रत्याशी विजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर किया कब्जा। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 46 वोट डाले गए। अर्चना सिंह को 8 मत मिले तो विजय सिंह को 38 वोट।

04:25 PM,Jul 03 2021

Advertisement

एटा जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रेखा यादव, रेखा यादव पत्नी जुगेंद्र सिंह यादव को कुल 24 वोट मिले, 4 वोट भाजपा विनीता यादव को मिले, 2 जिला पंचायत सदस्यों के वोट किसी कारण निरस्त हुए।

04:23 PM,Jul 03 2021

Advertisement

प्रतापगढ़ में राजा भैया-प्रमोद तिवारी की दोस्ती से बदल गए समीकरण, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी जीती, माधुरी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, राजा भैया समर्थित माधुरी पटेल को 40 मत।

04:23 PM,Jul 03 2021

Advertisement

मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल जीते, भाजपा प्रत्याशी को मिली 30 वोट, BKU प्रत्याशी सतेंद्र बालियान को मिली 4 वोट,

04:16 PM,Jul 03 2021

Advertisement

अयोध्या में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की जीत, रोली सिंह बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, BJP समर्थित प्रत्याशी रोली सिंह को मिले 30 वोट, सपा समर्थित प्रत्याशी को मिले केवल 10 वोट

04:16 PM,Jul 03 2021

Advertisement

देवरिया से भाजपा के गिरीश चंद तिवारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीत दर्ज की

04:08 PM,Jul 03 2021

Advertisement

गाजीपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सपना सिंह विजयी

04:08 PM,Jul 03 2021

Advertisement

कानपुर देहात से BJP जीती। सांसद देवेंद्र सिंह भोले परिवार की निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी ने समाजवादी राम सिंह यादव को हराया। नीरज को मिले 26 वोट राम सिंह यादव को मिले 5 वोट

04:07 PM,Jul 03 2021

Advertisement

संभल में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की जीत, BJP की डॉ अनामिका यादव ने दर्ज की जीत, 22 वोट पाकर अनामिका यादव की हुई जीत, सपा की प्रीती यादव को मिले 13 वोट।

04:07 PM,Jul 03 2021

Advertisement

कन्नौज में समाजवादी पार्टी को शिकस्त, BJP ने सपा समर्थित प्रत्याशी को हराया, BJP समर्थित प्रिया शाक्य विजय घोषित, प्रिया ने 15 वोट पाकर जीत हासिल की, सपा के श्याम सिंह को मिले 13 वोट।

04:06 PM,Jul 03 2021

Advertisement

कौशाम्बी में भी बीजेपी की जीत, कल्पना सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, कल्पना सोनकर को 13 वोट मिले, सपा की विजमा दिवाकर को 11 वोट मिले, दो वोटों के अंतर से हुई जीत

04:06 PM,Jul 03 2021

Advertisement

कुशीनगर में बीजेपी ने जीत हासिल की, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर BJP काबिज, बीजेपी समर्थित सावित्री जयसवाल जीतीं, सावित्री ने 46 मत पाकर हासिल की जीत।

04:06 PM,Jul 03 2021

Advertisement

सुल्तानपुर में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी की जीत, बीजेपी समर्थित प्रत्याशी ऊषा सिंह की जीत, निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह को किया पराजित

04:04 PM,Jul 03 2021

Advertisement

मथुरा बीजेपी ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष पर पर कब्जा। बीजेपी के किशन चौधरी ने जीत हासिल किए किया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा। बीजेपी को 22 और राष्ट्रीय लोक दल को मिले 11 वोट। राष्ट्रीय लोक दल ने बूथ कैप्चरिंग करने का प्रशासन की मिली भगत का लगाया आरोप।

04:03 PM,Jul 03 2021

Advertisement

कानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा। भाजपा प्रत्याशी स्वप्निल वरुण विजयी। स्वप्निल वरुण को मिले 25 वोट, सपा के राजू दिवाकर को मिले 5 वोट, 2 वोट अवैध निकले। स्वप्निल वरुण पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की हैं बेटी

04:03 PM,Jul 03 2021

Advertisement

आज़मगढ़ जिला पंचायत में सपा ने लहराया जीत का परचम, एकतरफा जीत। सपा प्रत्‍याीश को 79 मत मिले तो बीजेपी को 6 वोट मिले।

03:58 PM,Jul 03 2021

Advertisement

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 53 सीटों में BJP ने 46 पर अपना कब्‍जा जमा लिया है। वहीं सपा को सिर्फ 5 जिलों में जीत मिल पाई है। एक सीट निर्दलीय प्रत्‍याशी ने जीती है।

03:57 PM,Jul 03 2021

Advertisement

अयोध्या जिला पंचायत सीट पर भाजपा का कब्जा। भाजपा की प्रत्याशी रोली सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष। रोली सिंह को मिला 30 वोट जबकि सपा को केवल 10 वोट। सपा के सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग। सपा सदस्यों ने दिया भाजपा को वोट।

03:52 PM,Jul 03 2021

Advertisement

आजम खान के गढ़ रामपुर में भी बीजेपी का परचम, पार्टी प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी जीते जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी ने 18 मत प्राप्त किए हैं। वहीं दूसरी ओर समाजवादी समर्थित प्रत्याशी नसरीन जहां ने 13 मत प्राप्त किए हैं। ख्याली राम लोधी 5 वोटों से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने।

03:56 PM,Jul 03 2021

Advertisement

कासगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी रत्नेश कश्यप, कुल 23 सदस्यों में से रत्नेश कश्यप के पक्ष में पड़े 14 वोट, वहीं सपा प्रत्याशी समर्थ यादव के पक्ष में पड़े 9 वोट।

03:47 PM,Jul 03 2021

Advertisement

सीतापुर जिला पंचायत में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत। 56 वोट पाकर श्रद्धा सागर ने लहराया परचम

03:47 PM,Jul 03 2021

Advertisement

हापुड़ से बीजेपी की रेखा नागर जीतीं, बदायूं से भाजपा प्रत्याशी वर्षा यादव जीतीं

03:46 PM,Jul 03 2021

Advertisement

मैनपुरी में बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता. अर्चना भदौरिया बनी जिला पंचायत अध्यक्ष.

03:38 PM,Jul 03 2021

Advertisement

हाथरस में जिला पंचायत के परिणाम की हुई घोषणा, बीजेपी की सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, सीमा उपाध्याय को 24 में से 13 वोट मिले, SP-RLD प्रत्याशी शशि चौधरी को 11 वोट मिले।

03:38 PM,Jul 03 2021

Advertisement

अमेठी में राजेश मसाला के मालिक जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित। BJP समर्थित प्रत्याशी राजेश अग्रहरि जीते, राजेश अग्रहरि 31 वोट पाकर जीते, 4 वोट सपा के शीलम सिंह को मिला।

03:11 PM,Jul 03 2021

Advertisement

जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी की जीत तय

जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी की जीत तय मानी जा रही है। बीजेपी ने धनंजय की पत्नी का समर्थन किया है। बीजेपी ने अपना दल को यह सीट दी थी। बीजेपी और अपना दल दोनों ने ही धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को समर्थन दिया है।

Advertisement

03:09 PM,Jul 03 2021

प्रतापगढ़ में बीजेपी ने चुनाव रद्द करने की मांग की

Advertisement

BJP ने प्रतापगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव रद्द करने की मांग की। राजा भैया के समर्थकों पर जिला पंचायत सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया। जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ सीएम योगी को भी खत भेजा गया है।

02:50 PM,Jul 03 2021

Advertisement

प्रतापगढ़ में चुनाव के दौरान बवाल

प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भारी हंगामा हो रहा है। बीजेपी कैंडिडेट के समर्थकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी क्षमा सिंह और उनके पति पप्पन सिंह मतदान केंद्र के गेट को बंद करके धरने पर बैठ गए हैं।

Advertisement

02:49 PM,Jul 03 2021

रायबरेली, जौनपुर और बरेली में वोटिंग संपन्न

Advertisement

रायबरेली, जौनपुर और बरेली में वोटिंग समाप्त। रायबरेली में कुल 52 सदस्यों ने वोट डाले। जौनपुर में कुल 83 सदस्यों ने मतदान किया। वहीं बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मतदान समय अवधि से पहले ही सभी 60 सदस्यों ने मतदान कर दिया।

02:08 PM,Jul 03 2021

Advertisement

हमीरपुर में तीन बजे से होगी काउंटिंग

हमीरपुर में जिला पंचायत के चेयरमैन पद के लिए निषाद पार्टी और बीजेपी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। काउंटिंग के लिए प्रत्याशियों को अंदर बुलाया गया। तीन बजे से वोटों की गिनती होगी।

Advertisement

02:06 PM,Jul 03 2021

कुशीनगर में वोटिंग समाप्त, आज शाम आएंगे नतीजे

Advertisement

कुशीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोटिंग समाप्त हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 61 जिला पंचायत सदस्यों ने वोटिंग की। इनमें 32 महिलाएं और 29 पुरुषों ने वोट डाला। आज शाम को नतीजे आएंगे।

01:53 PM,Jul 03 2021

Advertisement

बस्ती में वोटिंग समाप्त

बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। सभी 43 जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट जाकर मतदान कर लिया है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बीजेपी की जीत लगभग तय है। सपा के उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने अपने पक्ष में 5 वोट पड़ने का दावा किया है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार ने दावा किया कि उनके पक्ष में 42 वोट पड़े हैं।

Advertisement

01:50 PM,Jul 03 2021

बीकेयू ने चुनाव का किया बहिष्कार

Advertisement

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत अध्यक्ष चुनाव का बहिष्कार किया। बीकेयू जिला अध्यक्ष धीरज लाठियान ने घोषणा की। विपक्ष ने निष्पक्ष चुनाव न होने का आरोप लगाया। इसी के साथ महावीर चौक पर पूरा विपक्ष धरने पर बैठ गया है।

01:48 PM,Jul 03 2021

Advertisement

अयोध्या में वोटिंग के दौरान भारी हंगामा

अयोध्या में पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्तांओं में भारी हंगामा। भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी सड़क पर उतरे। लाठी चार्ज कर दोनों पक्ष के समर्थकों को खदेड़ा। समाजवादी पार्टी से एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा- मुझसे हुई बदतमीजी। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल।

Advertisement

01:45 PM,Jul 03 2021

सपा प्रत्याशी वंदना यादव ने लगाए गड़बड़ी के आरोप

Advertisement

हमीरपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी वंदना यादव ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। वंदना ने कहा कि विधायक, कलेक्ट्रेट के अंदर हैं और उन्हें बाहर कर दिया गया। कुछ वोट पहले डलवाने का दावा किया। निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

01:39 PM,Jul 03 2021

Advertisement

लोकतंत्र की आत्मा न कुचली जाए: राम गोविंद चौधरी

रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चोधरी का जिला पंचायत चुनाव पर बयान। राम गोविंद चौधरी ने कहा, ‘हम जानते हैं कि अधिकारी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। वोट लोकतंत्र की आत्मा है, लोकतंत्र की आत्मा कुचले नहीं, निष्पक्ष चुनाव हो, यही हम चाहते हैं।’

Advertisement

01:41 PM,Jul 03 2021

कासगंज में वोटिंग संपन्न, 3 बजे के बाद होगी मतगणना

Advertisement

कासगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान समाप्त हो गए हैं। यहां सभी 23 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया है। दोपहर 3 बजे मतगणना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम घोषणा होगी।

01:38 PM,Jul 03 2021

Advertisement

कुशीनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान जारी है। बिना प्रमाण पत्र के मतदातओं की एंट्री बैन है। मतदान स्थल पर मतदाताओं को मोबाइल ,पेन ले जाने पर मनाही है। पुलिस के कड़ी मुस्तैदी के साथ यहां मतदान हो रहा है। 11:45 बजे तक 22 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया।जिले में कुल 61 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।

01:35 PM,Jul 03 2021

Advertisement

प्रतापगढ़ में बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी क्षमा के काफिले को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। क्षमा के पति अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

01:34 PM,Jul 03 2021

Advertisement

अयोध्या में मतदाता केंद्र पर अब तक पांच जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला मजिस्ट्रेट की निगरानी में यहा मतदान हो रहा है।

01:33 PM,Jul 03 2021

Advertisement

प्रदेश के 22 जिलों- सहारनपुर, बहराइच, इटावा, चित्रकूट, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

01:32 PM,Jul 03 2021

Advertisement

जिन 53 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें चंदौली, हापुड़, सुलतानपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, उन्नाव, हरदोई, कुशीनगर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कन्नौज, जालौन, महराजगंज, संत कबीरनगर, लखीमपुर, बदायूं, प्रयागराज, अमेठी, भदोही, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, संभल, बस्ती, फतेहपुर, शामली, अलीगढ़, जौनपुर, कासगंज, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, एटा, अयोध्‍या, रामपुर, सीतापुर, औरैया, महोबा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अंबेडकरनगर, बरेली, कौशांबी, हाथरस, देवरिया और लखनऊ शामिल हैं।

01:32 PM,Jul 03 2021

Advertisement

22 जिलों में निर्विरोध रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। इनमें सिर्फ इटावा को छोड़कर 21 जिलों में निर्वाचित अध्यक्ष सत्तारूढ़ दल बीजेपी के हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया।

01:31 PM,Jul 03 2021

Advertisement

यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। कड़ी सुरक्षा और निगरानी में चुने गए पंचायत सदस्य कर रहे हैं वोटिंग। आज शाम को ही आएंगे नतीजे।

Advertisement

SourceNbt

Related posts

किशोरियों की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा में टिटनेस के टीकों का योगदान अहम

Sayeed Pathan

विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की कवायद तेज, कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर नीतीश कुमार की अहम बैठक; राहुल-तेजस्वी भी मौजूद

Sayeed Pathan

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से, पीस पार्टी ने सुजान सिंह प्रधान को बनाया प्रत्याशी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!