Advertisement
टॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आर

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रफ़्तार हुई तेज, 24 घंटे के नए केस का आंकड़ा एक लाख के पार

दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। गुरुवार रात 8 बजे तक देशभर में 1 लाख 7 हजार 848 नए केस दर्ज किए गए। महाराष्ट्र (36,265) और दिल्ली (15,097) दो ऐसे राज्य हैं, जहां देशभर में मिले नए मरीजों के कुल आधे संक्रमित हैं।

देश में नौ महीने बाद फिर एक बार 24 घंटे के नए केस का आंकड़ा एक लाख के पार हुआ है।पहली बार पिछले साल दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में संक्रमितों की संख्या एक दिन में एक लाख के पार हुई थी और चार लाख से अधिक तक गई थी।

Advertisement

देश में गुरुवार को 29,675 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 290 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 57 हजार 364 हो गया है।

करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण
इससे पहले पिछले साल 1 दिसंबर को भारत में 9765 नए मरीज मिले थे। 15 दिसंबर को 7974 केस आए थे। वहीं 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 23 हजार के करीब था। 31 दिसंबर से आज तक का आंकड़ा देखा जाए तो संक्रमितों का आंकड़ा करीब 5 गुना रफ्तार से बढ़ा है।

Advertisement

दिल्ली में 3 दिन में 3 गुना रफ्तार के साथ 15 हजार केस
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीन दिन में तीन गुना हो गई है। 4 जनवरी को दिल्ली में 5481 मामले आए थे, 5 जनवरी को मामले बढ़कर 10,665 हो गए। 6 जनवरी यानी आज 15,097 केस मिले हैं। आज कोरोना संक्रमित 6 लोगों की जान गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 15% हो गया है।

मुंबई में रिकॉर्ड 20,181 संक्रमित, 85% मरीजों में कोई लक्षण नहीं
इधर, मुंबई में गुरुवार को 20,181 नए संक्रमित केस मिले हैं। 4 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस की संख्या यहां बढ़कर 79,260 हो गई है। मुंबई में आज 67 हजार लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें से 20181 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यानी आज पॉजिटिविटी रेट 30% दर्ज की गई।

Advertisement

चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 17154 (85%) मरीजों में कोई लक्षण नहीं मिला है। कल ये आंकड़ा 90% था। वहीं मुंबई स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में भी रिकॉर्ड 107 मरीज मिले हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित
राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। वे अभी घर पर इलाज करा रहे हैं। अशोक गहलोत पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हो गए थे। तब उनकी पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं

Advertisement

Related posts

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे कहां और कैसे देखें Live Streaming, यहाँ जानें सब कुछ

Sayeed Pathan

कोरोना संक्रमित मरीज से होगा कोरोना मरीज का इलाज !

Sayeed Pathan

कोरोना पॉज़िटिव मिला पिज़्ज़ा डिलेवरी ब्वॉय,इसके संपर्क में आये 72 परिवारों को करना पड़ा क्वॉरेंटाइन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!