Advertisement
टॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आरराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे कहां और कैसे देखें Live Streaming, यहाँ जानें सब कुछ

दिल्ली । गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (8 दिसंबर 2022) को आएंगे। गुजरात (Gujarat Assembly Election) में जहां दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव हुए थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में एक चरण में 12 नवंबर 2022 को मतदान हुआ था। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज एक साथ आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) में कौन-कौन सी पार्टियां हैं मैदान में?

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर मतदान एक ही चरण में पूरा हुआ था। राज्य में कुल 12 जिले हैं, जिनमें 68 विधानसभा सीट है। वोटिंग एक चरण में 12 नवंबर को हुई। इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 388 पुरूष और 24 महिला उम्मीदवार थे। राज्य में 55 लाख 92 हजार रजिर्स्ड वोटर थे। कुल 7881 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। भाजपा ने मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) को ही इस बार भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल यहां BJP सत्ता में है। इस चुनाव में कई प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। असली परीक्षा सीएम जयराम ठाकुर की होगी। वहीं, कांग्रेस दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन के बाद उनके बिना चुनावी मैदान में उतरी है। कांग्रेस ने इस चुनाव में वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य पर भरोसा जताया है।

Advertisement

Related posts

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिला, 21 सदस्यी भाकियू प्रतिनिधि मंडल

Sayeed Pathan

सैनिकों को मारकर छीनी जमीन,अब मोदी की चीन क्यों कर रहा है तारीफ::राहुल गांधी

Sayeed Pathan

परिवहन मंत्री के निर्देश पर संविदा चालकों/परिचालकों के वेतन में की गयी 10 प्रतिशत की वृद्धि

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!