Advertisement
बस्तीउतर प्रदेश

गोवर्धन पूजा के अवसर पर “मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बस्ती” ने किया गौ माता की पूजा

वकील अहमद सिद्दीकी की रिपोर्ट

बस्ती बनकटी । बुद्धवार को डॉ अश्वनी कुमार तिवारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बस्ती ने गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल मकदुमपुर में संरक्षित गोवंश पशुओं को हरा चारा,गुड़ खिलाते हुए कहा कि गौ सेवा ही वास्तविक गोवर्धन पूजा है। डॉ प्रशांत कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी बनकटी ने गो आश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए कहा कि गौ माता की सेवा के बिना कल्याण संभव नहीं है।

Advertisement

सुशील कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी बनकटी ने कहा कि आज के ही दिन सर्व देवमयी गौ माता की रक्षा देवराज इंद्र जैसी शक्ति संपन्न व्यक्तित्व का विरोध कर भगवान श्री कृष्ण ने बाल रूप में गोवंश की सेवा एवं सुरक्षा का संदेश संपूर्ण जगत को दिया था। गणेश जी कुशवाहा वेटरनरी फार्मासिस्ट ने कहा कि गो वर्धन का मतलब जिस स्थान पर गोवंश पशु आनंद पूर्वक विचरण कर सकें एवं सुरक्षित रहें तथा गोवंश वृद्धि को प्राप्त करें वही स्थान गोवर्धन है। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धीरज कुमार राव, शुभम सिंह युवा समाज सेवी,गो सेवक परदेसी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में मजदूर का बेटा टॉपर लिस्ट में,अब सेना में जाने का सपना

Sayeed Pathan

उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का होगा गठन, बिना वारंट तलाशी लेने और गिरफ्तारी करने का रहेगा अधिकार

Sayeed Pathan

उपमुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत, बचत सखी कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!