Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

कैदियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए जेल में राम कथा का आयोजन :: कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति

  • केन्द्रीय कारागार आगरा में कल से त्रिदिवसीय श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा:धर्मवीर प्रजापति

लखनऊ: उ0प्र0 के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि प्रदेश की जेलों में बन्द कैदियों के भौतिक एवं आध्यात्मिक जीवन की उन्नति के लिए तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। जिससे कैदियों के मान सम्मान एवं आर्थिक स्थिति में वृद्धि के साथ उन्हें अपने लोगों के बीच में सामंजस्य बिठाने में भी सहयोग मिल रहा है। बन्दी अपने जेल का कार्यकाल पूरा करने के बाद समाज में स्थापित हो सकें और गरिमामय जीवन जी सकें।

इसी क्रम में केन्द्रीय कारागार आगरा में बंद कैदियों के मानसिक शान्ति एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए 25 से 27 नवम्बर, 2022 तक अपराह्न 02ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक तीन दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव राज राजेश्वरी मानव कल्याण एवं धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में किया जायेगा।
श्री प्रजापति ने बताया कि इस महोत्सव का मकसद बंदियों की मानसिकता में बदलाव लाने, सकारात्मक सोच एवं विकृतता को दूर करना है। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजनों से व्यक्ति के सोच में बदलाव आता है। बंदी क्राइम की बाते न कर अपने घर-परिवार के बारे में सोचे-विचारें एवं खुद को किसी रचनात्मक कार्य से जोड़ सके। इसलिए इस धार्मिक महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

Related posts

यूपी पंचायत चुनाव: जिलों में तय होगा किस जाति, वर्ग का बनेगा ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान

Sayeed Pathan

इटावा पुलिस ने 03 अलग अलग मामलो में वांछित चल रहे अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

मायावती को बड़ा झटका :: अखिलेश यादव की मौजूदगी में कल साइकिल पर सवार होंगे बसपा के 06 विधायक

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!