संतकबीरनगरराजनीति

समाजवादी पार्टी ने जगत जायसवाल को बनाया समर्थित प्रत्याशी, नगर निकाय चुनाव को अब्दुल कलाम ने बताया भाजपा के भ्र्ष्टाचार के उजागर का चुनाव

संतकबीरनगर । सारे कनफ़्यूजन पर विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने जगत जायसवाल को अपना (सपा) का समर्थितप्रत्याशी घोषित कर दिया है, अब्दुल कलाम और चुनाव प्रभारी सुनील सिंह ने बुधवार को जिला समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक कर मीडिया को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी है ।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव भाजपा के भ्रष्टाचार के उजागर का चुनाव है नगर निकाय का चुनाव संतकबीरनगर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा ने नगर निकाय में सरकारी धन का जो बन्दर बांट किया है वह किसी से छुपा नही है। पूरे प्रदेश का नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत जहां भाजपा का अध्यक्ष है वहा लूट का खुला खेल हो रहा है।

Advertisement

अब्दुल कलाम ने कहा कि संतकबीरनगर में सभी सपा समर्थित उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में जगत जायसवाल को समर्थन देने की घोषणा करता हूँ।

श्री कलाम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव के पहले टिकट मांग रहे थे जो सभी कार्यकर्ताओं का नैतिक अधिकार है टिकट तो एक ही कार्यकर्ता को मिलेगा, उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कुछ कन्फयूजन कि स्थिति थी जिसमे पार्टी के सम्मानित सहयोगी पवन छापड़िया जी का नामांकन हुआ था। जनता की भावनाओ को देखते हुये पार्टी के सभी बरिष्ठ नेताओं को प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिया कि पवन छापड़िया सहित सभी लोग जगत जायसवाल का समर्थन और सहयोग करके अध्यक्ष की कुर्सी प्रदेश नेतृत्व के झोले में डालने का काम करेगें तथा प्रदेश नेतृत्व ने श्री पवन छापड़िया जी को अपने नामांकन को वापस लेने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। हमें पूरा विश्वास है कि पवन छापड़िया सहित सभी संभावित अध्यक्ष पद के आवेदक जो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। वह अपना पर्चा वापस लेकर
सभी लोग जगत जायसवाल को जिताने में अपना महती योगदान देंगे और भारतीय जनता पार्टी के असलियत से जनता को रूबरू करायेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा 2017 में सभी नगर पंचायतों पर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष रहा है। जो दूर्दशा नगर पंचायतो तथा नगर पालिका का है वह किसी से छुपा नहीं है। यह तब है जब डबल इंजन की सरकार है। जिले के सभी विधायक सत्ता पक्ष के तथा सांसद भी सत्ता पक्ष केहे फिर भी संत कबीर नगर जनपद विकास से कोषो दूर है।

भारतीय जनता पार्टी की 10 साल की केन्द्र की सरकार तथा 6 साल की उत्तर प्रदेश की सरकार हो चुकी है। संत कबीर नगर को क्या मिला कौन सी परियोजना केन्द्र की और कौन सी परियोजना प्रदेश सरकार की संत कबीर नगर में धरातल पर उतारा गया है

Advertisement

श्री कलाम ने कहा कि संत कबीर नगर की सम्मानित जनता आने वाले चुनाव में संत कबीर नगर के सौतेलेपन का हिसाब किताब करेगी और भारतीय जनता पार्टी का बिस्तरा गोल करेगी।

आज संत कबीर नगर के सभी सम्मानित नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारीया सौप कर अपने अपने कार्य क्षेत्र में लग जाने का आग्रह किया गया है। सभी वरिष्ठ नेतागण समर्पित भाव से समाजवाद का परचम लहराकर संत कबीर नगर जनपद में एक नया इतिहास लिखने के लिए बेताब है।

Advertisement

Related posts

एसडीएम की अनूठी पहल, तहसील खलीलाबाद में हुई निर्विवादित वरासत बॉक्स की स्थापना

Sayeed Pathan

मनमोहन श्रीवास्तव (काजू) को कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर, कायस्थ समाज में खुशी की लहर

Sayeed Pathan

अल्पसंख्यक बच्चों की के.वाई.सी.पूर्ण करें विद्यालय, अन्यथा प्रबंधक/ प्रधानाचार्यों के विरुद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही-:तन्मय पांडेय

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!