Advertisement
संतकबीरनगर

संतकबीरनगर नगर निकाय से अध्यक्ष पद हेतु 92 एवं सदस्य पद हेतु 867 उम्मीदवार लड़ेगें चुनाव, अध्यक्ष पद के14 एवं सदस्य पद के 86 उम्मीदवारों ने वापस लिया (अभ्यर्थन) नामांकन

  • जनपद में आज 01 नगर पालिका परिषद सहित सभी 07 नगर पंचायतों में अभ्यर्थन वापसी के उपरान्त अध्यक्ष पद हेतु कुल 92 एवं सदस्य पद हेतु 867 उम्मीदवार लड़ेगें चुनाव।
  • नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के 13 एवं सदस्य पद हेतु 185 उम्मीदवार लड़ेगें चुनाव।
  •  जनपद में 01 नगर पालिका परिषद सहित सभी 07 नगर पंचायतों में अध्यक्ष/सदस्य पद हेतु कोई भी उम्मीदवार नही हुआ निर्विरोध निर्वाचित।
     

संत कबीर नगर । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत अभ्यर्थन वापसी के दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 01 जबकि सदस्य पद हेतु 22 उम्मीदवारों द्वारा अभ्यर्थन वापस लिया गया। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद के 02 एवं सदस्य पद के 09, नगर पंचायत मगहर में सदस्य पद के 02, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद के 04 एवं सदस्य पद के 20, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद के 01 एवं सदस्य पद के 10, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद के 04 एवं सदस्य के 05, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद के 02 एवं सदस्य पद के 17 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में सदस्य पद के 01 उम्मीदवारों द्वारा अपना अभ्यर्थन वापस लिया गया। इस प्रकार जनपद में नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के कुल 14 एवं सदस्य पद के कुल 86 उम्मीदवारों द्वारा अभ्यर्थन वापस लिया गया।

इस प्रकार जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु अभ्यर्थन वापसी के उपरान्त नगर पालिका खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 13 एवं सदस्य पद हेतु कुल 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें। इसी प्रकार नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु 18 एवं सदस्य पद हेतु 141, नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु 10 एवं सदस्य पद हेतु 85, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य पद हेतु 153, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य पद हेतु 87, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य हेतु 94, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद हेतु 12 एवं सदस्य पद हेतु 92 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य पद हेतु 30 वैध उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें। अतः जनपद में नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 92 एवं सदस्य पद हेतु 867 उम्मीदवार चुनाव लड़ेगें।
जनपद के 01 नगर पालिका सहित सभी 07 नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नही हुआ।

Advertisement

Related posts

संतकबीरनगर जिले में “स्वाइन फ्लू” का बढ़ा खतरा,स्वाथ्य विभाग ने किया हाई एलर्ट

Sayeed Pathan

गणतंत्र दिवस में मौके पर न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण

Sayeed Pathan

पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने भूख से तड़प रहे,200 गरीब परिवार को दिया राशन और जरूरी सामान

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!