संतकबीरनगर

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023:: हर घर योग सप्ताह की कार्ययोजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  •  21 जून 2023 को जनपद में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन।

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी संदीप कुमार ने जनपद में नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के आयोजन एवं हर घर योग सप्ताह की कार्ययोजना से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। जनपद मुख्यालय पर नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2023 का आयोजन जनपद के हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में किया जायेगा।

नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल हीरालाल इण्टर कॉलेज प्रांगण में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला क्रीड़ाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, जिला बेकिस शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो।

Advertisement

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई, दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को नवम् विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2023 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों  एवं विद्यालयों सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

Related posts

विभिन्न जिलों में फैला वायरल बुखार, इस बुखार में करें कोविड -19  प्रोटोकाल का पालन

Sayeed Pathan

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-:तम्बाकू सेवन से हर रोज़ तीन हज़ार लोगों की होती है मौतें,,तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर, 25 अन्य बीमारियों का खतरा :: डॉ. सूर्यकान्त

Sayeed Pathan

सुरक्षा मानकों को ध्यान में रख किया गया टीकाकरण

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!