अन्य

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लामबंद करने की तैयारी, सोशल मीडिया के जरिए पिछड़ों में पैठ बनायेगी भाजपा

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पिछड़ों को लामबंद करने में जुट गयी है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए पिछड़ों को अपने साथ लाने का काम भाजपा करेगी।

इसके लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश में अभियान चलायेगी। इसकी पुष्टि स्वयं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने की है। नरेन्द्र कश्यप ने कहा है कि मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पिछड़े वर्ग के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ेंगे।

Advertisement

पिछड़े वर्ग के नेताओं को पार्टी से जोड़कर जहां भाजपा अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं पार्टी के पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी आगे किया जायेगा। यही नेता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायेंगे।

Advertisement

Related posts

खेती में नमी बनाए रखने के लिए, कृषि अधिकारी ने बताये ये टिप्स, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Sayeed Pathan

Sayeed Pathan

दारुल उलूम देवबंद ने, झूठी खबर चलाने को लेकर,न्यूज़ 18 यूपी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज़ कराई रिपोर्ट !

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!