Advertisement
अपराधउत्तर प्रदेशबस्ती

जमीनी विवाद में आर्मी जवान ने चलाई गोली,एक कि मौत

                       मृतक की फाइल फोटो

बस्ती से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

Advertisement

बस्ती । बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुए विवाद के बीच एक युवक पर लाइसेंसी बंदूक से विपक्षी पर फायर झोंक दिया। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल राजमोहन दुबे (22) पुत्र संपत प्रसाद दुबे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। फायरिंग करने का आरोपी अशोक दुबे फौजी बताया जा रहा है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी संपत प्रसाद दुबे का उनके पट्टीदार अशोक दुबे से करीब डेढ़ बीघा खेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। आरोपी अशोक दुबे आर्मी का जवान है। करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आया है। आरोप है कि इसके बाद कब्जेदारी को लेकर विवाद फिर से गरमा गया था। गुरुवार की सुबह भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। वर्तमान में संपत प्रसाद ने खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी।  जिला अस्पताल पहुंचे मृतक राजमोहन के भाई बह्मानंद दुबे का आरोप है कि गुरुवार की शाम लगभग चार बजे विपक्षी अशोक दुबे करीब दो दर्जन लोगों को साथ लेकर खेत जुतवाने पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर उनके पिता संपत प्रसाद ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। यह देख छोटा भाई राजमोहन बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर लाइसेंसी रायफल से गोली चला दी। घायल होकर राजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और सभी हमलावर भाग निकले।

Advertisement

Related posts

ग्राम स्वराज योजना का खालीलाबाद ब्लॉक के प्रधानों को दिया गया प्रशिक्षण

Sayeed Pathan

बनकटी ब्लॉक के ग्राम सभा हिनौता से नवनिर्वाचित प्रधान, मोहम्मद जावेद ने ग्राम वासियों को जताया आभार

Sayeed Pathan

महदेवा नानकार के प्रधान प्रतिनिधि सहित आठ लोगों पर, मारने-पीटने, छेड़खानी तथा बलवा का मुकदमा दर्ज़

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!