Advertisement
अपराधटॉप न्यूज़

भाजपा नेता के यौन शोषण से त्रस्त होकर, महिला अधिवक्ता ने खाया जहर, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक महिला अधिवक्ता ने भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। महिला अधिवक्ता को गंभीर हालत में गांधी कालोनी के लिंक रोड पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि महिला अधिवक्ता सिविल लाइस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयानों के अनुसार महिला अधिवक्ता का आरोप है कि 10 साल पहले मुज़फ्फरनगर का एक भाजपा नेता उसके संपर्क में आया था। तभी से वह शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि जब-जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर महिला अधिवक्ता ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।

Advertisement

परिजनों ने महिला वकील को गंभीर हालत में गांधी कॉलोनी में लिंक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थाना सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। नर्सिंग होम में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर तीसरी बार जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया है।

Advertisement

Related posts

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन आज, दिल्ली में कांग्रेस के साथ भाजपा मुख्यालय से होगी इसकी शुरुआत

Sayeed Pathan

एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Sayeed Pathan

सीबीआई की कार्यशैली से नाराज़ सुप्रीम कोर्ट ने, मांगा सफलता दर की जानकारी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!