Advertisement
संतकबीरनगर

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक महिला अधिवक्ता ने भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। महिला अधिवक्ता को गंभीर हालत में गांधी कालोनी के लिंक रोड पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि महिला अधिवक्ता सिविल लाइस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयानों के अनुसार महिला अधिवक्ता का आरोप है कि 10 साल पहले मुज़फ्फरनगर का एक भाजपा नेता उसके संपर्क में आया था। तभी से वह शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा।

Advertisement

महिला अधिवक्ता का आरोप है कि जब-जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर महिला अधिवक्ता ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।

परिजनों ने महिला वकील को गंभीर हालत में गांधी कॉलोनी में लिंक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थाना सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। नर्सिंग होम में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर तीसरी बार जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया है।

Advertisement

Related posts

वर्षों से चल रहे विवाद से टूटने की कगार पर था पति-पत्नी का रिश्ता, महिला थाना अध्यक्ष सरोज शर्मा और नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के प्रयास से साथ रहने को हुए राज़ी

Sayeed Pathan

महिलाओं एवं बालिकाओं पर होने वाले अपराधों के रोक थाम हेतु, जिले में चला एंटी रोमियों चेकिंग अभियान, कई मनचलों पर हुई वैधानिक कार्यवाही

Sayeed Pathan

युवती से दुष्कर्म व जानमाल की धमकी देने के मामले में वाँछित बाल अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!