Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

यूपी में ESMA लागू-अब कोई भी कर्मचारी नहीं कर पाएंगे हड़ताल

लखनऊ। इस समय पूरा देश कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच सरकारी मशीनरी को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार (योगी आदित्यनाथ सरकार) ने राज्य में एस्मा (आवश्यक सेवा प्रबंधन अधिनियम) कानून लागू कर दिया है।
यूपी के अपर मुख्य सचिव, कार्मिक मुकुल सिंहल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 30 सन् 1966) की धारा 3 की उप धारा (1) के तहत राज्य के कार्यकलापों से संबंधित है। किसी भी लोकसेवा, राज्य सरकार के स्वामित्व या नियंत्रण वाले किसी भी निगम या स्थानीय प्राधिकरण में हड़ताल पर अगले छह महीने के लिए प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

कर्मचारी छुट्टी और हड़ताल पर नहीं किया जाएगा
योगी सरकार द्वारा अशतर प्रदेश में एस्मा कानून के लागू किए जाने के बाद अत्यधिक आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी न तो छुट्टी ले सकते हैं और न ही हड़ताल पर जा पाएंगे। साफ है कि सभी अति आवश्यक कर्मचारियों को सरकार के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा और जो इस नियम को नहीं मानेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement

क्या होता है एस्मा
एस्मा भारतीय संसद द्वारा पारित अधिनियम है, जिसे 1968 में लागू किया गया था। हालांकि यह कानून व्यवस्था की घड़ी में कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने के लिए बनाया गया था। वैसे, एस्मा लागू करने से पहले इससे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को समाचार पत्रों या अन्य माध्यमों से इंगित किया जाता है। जबकि किसी राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा यह कानून अधिकतम छह महीने के लिए लागू किया जा सकता है। इस कानून के लागू होने के बाद यदि कोई कर्मचारी छुट्टी लेता है या फिर हड़ताल पर जाता है, तो उनका ये कदम अवैध और दंडनीय की श्रेणी में आता है। यह नहीं, प्रदेश में एस्मा कानून का उल्लंघन कर हड़ताल पर किसी भी कर्मचारी को बिना वारंट गिरफ्तार किया जा सकता है।
उप्र में कोरोनावायरस संक्रमण के 5619 मामले
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड -19 संक्रमण के 104 नए मामले आये हैं और अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 5619 से अधिक हो गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 5619 कोरोना संक्रमण के मामले आये हैं और इनमें से 3238 मरीज ठीक होने के साथ घर जा चुके हैं जबकि 2243 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, राज्य में कोरोनावायरस से मरने वालो की संख्या 138 है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुवार को 7249 लोगों के सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए और 928 ‘पूल टेस्ट’ किए गए।

 

Advertisement

सोर्स न्यूज़ 18

Advertisement

Related posts

ग्राम प्रधान ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, दुधारा पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना देने का लगाया आरोप,

Sayeed Pathan

तीन दिन मौसम रहेगा खराब- मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया हाई-एलर्ट

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर में शनिवार को इन क्षेत्रों से मिले 20 नए कोरोना पॉज़िटिव

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!