Advertisement
संतकबीरनगर

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बीडीओ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, शिकायती पत्र देकर एपीओ पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को हिम्मत महिला संगठन की ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बीडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। तथा पशु शेड देने के नाम पर एपीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। साथ ही बीडीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र भी सौंपा।


सेमरियावां स्थित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने हिम्मत महिला संगठन की ब्लाक अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय को ज्ञापन दिया। हिम्मत महिला संगठन की ब्लाक अध्यक्ष व सालेहपुर निवासिनी जानकी देवी ने कहा कि पशु शेड निर्माण के लिए
सात पत्रावली मनरेगा सेल में एपीओ को दी गई थी। पशु शेड निर्माण के लिए एपीओ ने उनसे तथा स्वयं सहायता समूह की महिला जानकी व प्रेमा से दस- दस हजार रुपये मांगा था। गरीब स्वयं सहायता समूह की महिला होने के कारण पैसा नहीं दे पायी। इसलिये हम सभी पशुपालक महिलाओं को एपीओ द्वारा पशु शेड नहीं दिया गया। अब हमलोगों से कहा जा रहा है कि लक्ष्य खत्म हो गया है। लक्ष्य आयेगा तब पशु शेड दिया जायेगा।
उन्होंने एपीओ पर कुछ गांवों में अपात्रों को धन लेकर पशु शेड दिये जाने का आरोप भी लगाया है।
इस दौरान दुलारी देवी, प्रेमा भारती, आमिना खातून, पुष्पा, लाडली, मीनकला, सुभावती, विमलावती, उर्मिला सहित अन्य मौजूद रहे।
इस संबंध में पूछे जाने पर खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement

Related posts

जनता दर्शन: डीएम संतकबीरनगर ने जन सुनवायी के दौरान, पात्र फरियादियों को वितरित किया कम्बल

Sayeed Pathan

माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 फरवरी को होगा चुनाव-: संजय द्विवेदी

Sayeed Pathan

अपर जिलाधिकारी ने स्टेडियम में आयोजित “एकता दौड़” का हरी झण्डी दिखा कर किया शुभारम्भ, दिलाई एकता अखंडता की सपथ

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!