Advertisement
अन्य

मिशन शक्ति अभियान के मौके पर, प्रेरणात्मक सम्बोधन के दौरान, जिलाधिकारी ने विद्यालय की छात्राओं में बढ़ाया उत्साह

संत कबीर नगर । मिशन नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहें जागरूकता अभियान के तहत जनपद के राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, खलीलाबाद में विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित समारोह में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के चिर-परिचित प्रेरणात्मक सम्बोधन के दौरान विद्यालय की छात्राओं में आशातीत उत्साह दिखा। जिलाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि जिन्दगी में आगे बढ़ने के लिए ‘‘हमेशा ऊचे सपने दखों’’ और लक्ष्य को पाने तक सही दिशा में खूब मेंहनत करों।
‘‘हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती’’ पंक्ति को उद्धृत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश और समाज के सही मायने में विकास के लिए लड़कियों और महिलाओं की भागीदारी, उनका स्वालम्बी और आत्मनिर्भर होना नितान्त आवश्यक है। जिलाधिकारी ने राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्य आशा यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार को ऐसा समारोह आयोजित करने पर शुभकामना एवं धन्यवाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारे देश की महिला शक्ति विकास के हर क्षेत्र में बढ चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही है। सैन्य, शिक्षा, विज्ञान, एवं रिसर्च सहित सभी क्षेत्रों में उनकी सफल भागीदारी से देश विकास की नई ऊचाईयों को छू रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी स्वय सहायता समूहों के माध्यम से खुद का कारोबार करते हुए आत्मनिर्भर बन रही है।


एक अन्य कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विकास खण्ड खलीलाबाद परिषर में स्वय सहायता समूहों द्वारा उत्पादित मोमबत्ती, अगरबत्ती, हवाई चप्पल, आदि समानों के स्टालों का अवलोकन करते हुए स्वय सहायता समूह की महिलाओं से बात चीत के दौरान उत्पादों की संख्या, गुणवत्ता को और बेहतर बनाने हेतु उन्हें प्रेरित किया।

Advertisement

Related posts

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्त के रंग में रंग जाएं, हर घर तिरंगा तिरंगा जरूर फहराएं:- डीएम

Sayeed Pathan

नेपाल विवादित नक़्शे को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं, संसद में आज मिल सकती है कानूनी वैधता

Sayeed Pathan

बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताई आप बीती,कहा बारिश के बीच बादलों में फंस गया था हेलीकॉप्टर

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!