Advertisement
अपराधउतर प्रदेशबस्ती

बस्ती समाचार: बोलेरो और टेम्पो की भिड़ंत में एक की मौत, एक की हालत नाजुक

  • एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो और टेम्पो आपस मे टकराया

रिपोर्ट- तबरेज आलम बनकटी,

बस्ती: बस्ती महुली मार्ग के नरौली मुरादपुर तिराहे पर सुभाष चाय की दुकान के सामने सुबह लगभग 8:45 बजे एक चार पहिया बाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफतार बोलेरो और टेंम्पो आपस मे टक्करा गयी। जिससे टेंम्पो में बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्री को आसपास के लोगों की सहायता से गंभीर घायल लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद एक को मृतक घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है।

Advertisement

मुन्डेरवा थाना क्षेत्र के बधाड़ी गांव के उदयभान शुक्ल उर्फ गोपाल शुक्ल पुत्र स्व० जगदीश शुक्ल तकरीबन उम्र 52 वर्ष सुबह टेम्पो से बस्ती के लिए निकले थे। रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के नरौली मुरादपुर तिराहा के मसहूर सुबास चाय की दुकान के सामने पहुंचे कि बस्ती के तरफ से तेज रफ्तार बुलोरो तथा महुली के तरफ से टेम्पो दोनों आपस मे टकरा गया। उसी टम्पों मे एक महिला तथा एक पुरूष दो यात्री बैठे थे। दोनों यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। तभी दूकान पर बैठे चाय पी रहे पंकज कुमार, बुधाई, बब्बू पांडे, विनय चौधरी आदि कई लोगों ने गम्भीर घायलों को देखते दैडकर घायलों को बोलोरो डराइवर तथा बोलोरो मे बैठी महिला के साथ एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाये। बोलेरो ड्राइवर जिला अस्पताल में अज्ञात के नाम से भर्ती कराकर वहॉं से चला गया। डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद उदयभान शुक्ल का मौत हो गया। तथा दूसरे अज्ञात का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही उदयभान शुक्ल उर्फ गोपाल शुक्ल पुत्र स्व० जगदीश शुक्ल के रिस्तेदार तथा परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। उदयभान शुक्ल के पास बीबी तथा एक लड़का है। जिसमे दो लड़की की शादी कर चुके थे दोनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

Related posts

मदरसों में कार्यरत आधुनिक शिक्षकों ने बाकाया मानदेय भुकतान को लेकर सांसद हरिश द्विवेदी से की मुलाकात, सांसद ने दिया ये आश्वासन

Sayeed Pathan

टीकाकरण और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता में मीडिया की भूमिका अहम-एडी हेल्थ

Sayeed Pathan

निडर और अडिग हैं “अजय कुमार लल्लू”–प्रियंका गांधी वाड्रा

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!