Advertisement
संतकबीरनगर

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री का किया वितरण: कहा प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को अन्यत्र बसाने की बने कार्ययोजना

  • प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को अन्यत्र बसाने की बने कार्ययोजना : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री  द्वारा हवाई सर्वेक्षण कर संतकबीरनगर में बाढ़ का जायजा लिया गया जायजा
  • मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री का किया वितरण

संतकबीरनगर, ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि धनघटा तहसील क्षेत्र में नदी तटबंध के उस पार रहने वाले लोगों को हर साल बाढ़ आपदा की स्थिति का सामना करने से बचाने के लिए इस पार सुरक्षित स्थान पर बसाने की कार्ययोजना बनाई जाए। शासन के अधिकारी इस पर गंभीरता से विचार करें। अक्टूबर माह में अप्रत्याशित बाढ़ के संकट से जनता को उबारने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है और इसी के अनुरूप राहत व बचाव कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। बाढ़ संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित के साथ पूरी संवेदनशीलता व तत्परता से खड़ी है। प्रत्येक पीड़ित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री  द्वारा आज संतकबीरनगर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद धनघटा तहसील के छपरा मगर्वी में दिव्यांश पब्लिक स्कूल परिसर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद उनके बीच राहत सामग्री वितरित किया गया। सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि आपदा के इस काल में केंद्र व राज्य सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण कराया जा रहा है। कार्य में जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग पूरी तत्परता से लगे हैं। निर्देश दिया गया है कि अगले 2 से 3 दिन के अंदर हर पीड़ित व्यक्ति तक राहत सामग्री व अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाए।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ से जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास या मकान बनवाने के लिए 1.20 लाख रुपये तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, सर्वे कराकर उन्हें हम 18 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से क्षतिपूर्ति देंगे। इसी तरह दुधारू पशु गाय, भैंस आदि के मरने पर 37500, बकरी, भेड़, सूअर के मरने पर 4000, गैर दुधारू पशु ऊंट, घोड़ा आदि के मरने पर 32000, बछड़ा, गधा, टट्टू आदि के मरने पर 20000 रुपये की दर से पशुपालकों को सहायता राशि दी जाएगी। मुर्गी पालकों को हुई क्षति पर प्रति मुर्गी 100 रुपये की दर से सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement

बाढ़ का पानी हटते ही चले स्वच्छता का व्यापक कार्यक्रम

इस अवसर पर सीएम योगी जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ का पानी हटते ही स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का व्यापक कार्यक्रम चलाया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि बीमारी न पनपने पाए। हर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी स्नेक वेनम व एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करने के साथ ही लोगों को स्वच्छता व शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक किया जाए। मा0 मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी लोग जल्द ही आपदा से मुक्त होकर मंगलमय तरीके से दिवाली मनाएं।

Advertisement

इस अवसर पर सांसद संत कबीर नगर प्रवीण कुमार निषाद, विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी,  जिला अध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रविंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेहदावल योगेश्वर सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

Related posts

इस्लामिक त्योहारों पर मुबारकबाद/ बधाई देने की परम्पराओं पर, भाजपा के लोगों द्वारा लगता विराम!! :- लेखक सईद पठान

Sayeed Pathan

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य 20 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने हेतु सपा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Sayeed Pathan

400 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी को, 8 माह की कारावास, 5000 रुपये का जुर्माना से किया गया दंडित

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!