Advertisement
बस्तीउतर प्रदेशराजनीति

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली, पैदल जन जगारण रैली

तबरेज आलम बनकटी बस्ती:
नगर पंचायत बनकटी मे मंगलवार को बनकटी चौरहा से पेट्रोल पम्प होते हुए देईसाड आजाद नगर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल जन जागरण रैली निकाली गई। यह पद यात्रा कार्यक्रम प्रदेश स्तर से 3 से लेकर 15 तारीख तक चलेगा।
नगर पंचायत बनकटी में जिला अध्यक्ष प्रतिराम आजाद के नेतृत्व में आमन आदमी पार्टी ने निकाली जन जगारण रैली जिसने बढ़ते भ्रष्टाचार, बदहाली, ध्वस्त सड़कें, नालियों के जर्जर स्थित को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा कई बिंदओ पर जनता को जागरूक करते हुए रैली को प्रारंभ किया गया।
नगर पंचायत मे आम आदमी पार्टी अच्छे स्कूल, अच्छे नलिया, नगर निकाय चुनाव की वनी रूप रेखा बनकटी नगर अच्छे अस्पातल, जैसे मुद्दे पर जितने के बाद काम करेगी। आज बनकटी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पद यात्रा निकाला गया और जिसमें नगर पंचायत में सफाई अभियान नगर पंचायत में भ्रष्टाचार को उजागर करना, नगर पंचायत में टूटी-फूटी सड़क के बारे में बताना सारे मुद्दे को लेकर आज आम आदमी के  कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाला गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ्त महिलाओं को ₹1000 देने का वादा किया गया था अगर नगर पालिका मे आम आदमी जीतेगी तो आने वाले दिनों में हर सुविधाये जो दिल्ली मॉडल का है वह उत्तर प्रदेश में भी ललेगा। क्लीनिक जो चिकित्सा के सुविधाएं किसानो, जनता को चाहिए नगरपालिका मे आम आदमी पार्टी जनता को देगी।
रैली मे मौजूद चन्द्रभान कन्नौजिया, मुकेश कुमार शुक्ला, नगर पंचायत के भावी प्रत्याशी अद्याप्रसाद अग्रहरी, लक्ष्मी यादव, अजय पाण्डेये, रिंकू शुक्ला, राम करन गौतम आदि तमाम लोग मजूद रहे।

Related posts

शासन के निर्देशों के क्रम में एसपी गोण्डा और तहसील प्रशासन के द्वारा, ड्रग एवं शराब माफियाओं की लाखों की अवैध संपत्ति की गई कुर्क

Sayeed Pathan

कैदियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए जेल में राम कथा का आयोजन :: कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति

Sayeed Pathan

प्रदेश के हर गांव को स्मार्ट बनाने के लिए, मॉल की तर्ज पर सभी गांवों में बनाएं विश्वकर्मा संकुल : मुख्यमंत्री योगी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!