Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

मुख्य सचिव के विशेष सचिवों के साथ बैठक: कहा आप सभी लोगों को सुपर एक्टिव होने की जरूरत है।

लखनऊ: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने योजना भवन में उत्तर प्रदेश सचिवालय में तैनात समस्त विशेष सचिवों के साथ बैठक की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने विशेष सचिवों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस विभाग में तैनात हैं, उस विभाग में कुछ नया करने का लक्ष्य निर्धारित करें। विभाग को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। अन्य राज्यों के बारे में अध्ययन कर उत्तर प्रदेश में क्या नया कर सकते हैं, इसपर विचार-विमर्श करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को और बेहतर बनाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। इसमें सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। आप सभी लोगों को सुपर एक्टिव होने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुये मानव संपदा पोर्टल शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विशेष सचिवों को भी मानव संपदा पोर्टल की ट्रेनिंग दिलायी जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेहतर माहौल है। सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग एवं ईमानदारी से कार्य करें। अपने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ0 देवेश चतुर्वेदी समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

दिल्ली समेत यूपी में भूकंप के झटके, राजधानी लखनऊ में गिरी इमारत, घर छोड़ बाहर भागे लोग,

Sayeed Pathan

सहकारिता मंत्री जे.पी.एस राठौर ने ई-लॉबी का किया शुभारंभ

Sayeed Pathan

कैंसर का इलाज अब और होगा आसान, आयुष्मान भारत कार्ड पर घर के नज़दीक ही मिलेंगी बेहतर इलाज की सुविधाएं:- प्रमुख सचिव

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!