उत्तर प्रदेशउतर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

डिम्पल यादव की जीत के साथ ही, शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल, पार्टी का भी किया विलय

लखनऊ । मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Loksabha Election Results) में डिंपल यादव (Dimple Yadav) की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कुनबा भी एक हो गया है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी विलय सपा में कर दिया।

जैसे ही प्रसपा का सपा में विलय का ऐलान हुआ, उसके साथ ही शिवपाल यादव की गाड़ी का झंडा भी बदल दिया गया है। शिवपाल यादव के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर से प्रसपा का झंडा हटाकर सपा का झंडा लगा दिया। शिवपाल के सपा में जॉइन होने के बाद उनके समर्थकों ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चाचा और भतीजे के एक साथ आने से हो सकता है कि 2027 से पहले ही प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाए।

Advertisement

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिम्पल यादव ने 1 लाख से अधिक वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया। बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य खुद अपने बूथ पर 187 वोटों से हार गए।

Advertisement

Related posts

अध्यापक भर्ती 2011: चयनित शिक्षक को ज्वॉइन न कराने पर UPSESSB के सचिव को नोटिस

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर पुलिस की नई पहल: साइबर अपराध रोकने के लिए ‘डिजिटल वॉरियर्स’ तैयार

Sayeed Pathan

विकास दुबे के बारे में उमाकांत ने जो बताया,,सुनकर पुलिस के रोंगटे हो गए खड़े

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!