Advertisement
दिल्ली एन सी आरटॉप न्यूज़

उत्तर भारत मे भारी बारिश से हिमांचल में तबाही, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ने से दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा

North India Rains Live Updates: उत्तर भारत में पिछले तीन दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. सबसे ज्यादा तबाही हिमाचल में हुई है. दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. पल-पल की अपडेट्स जानिए.
  • 12 Jul 2023 07:03 PM (IST)

    धार में आफत की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, चंद घंटों में 8 इंच हुई बारिश

    धार आफत की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड. चंद घंटों में जिले के बाग क्षेत्र में 208.0 मिलीमीटर करीब साढ़े 8 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई. रात 2 बजे से सुबह तक लगातार हुई बारिश ने लोगों की दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ा दी है. अभी भी रुक रुककर बारिश हो रही है. कई घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों को छत में सोने को मजबूर होना पड़ रहा है.

    Advertisement

    12 Jul 2023 03:01 PM (IST)

    हिमाचल: CM सुक्खू ने लाहौल स्पीति का किया हवाई निरीक्षण

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाहौल स्पीति का हवाई निरीक्षण किया.

    Advertisement

    Advertisement

    12 Jul 2023 03:33 PM (IST)

    हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना- केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखते हुए कहा है कि दिल्ली में 3 दिन से बारिश नहीं हुई है, फिर भी यमुना का स्तर बढ़ रहा है. हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ने की वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. हथिनीकुंड से सीमित स्तर पर पानी छोड़ा जाए, जिससे यमुना का जलस्तर और न बढ़े.

    Advertisement
    • 12 Jul 2023 02:04 PM (IST)

      दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार- आतिशी

      दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. हम नियमित रूप से यमुना नदी के पास निकासी अभियान चला रहे हैं. पानी के कटाव को रोकने के लिए कई तटबंध स्थापित किए गए हैं. हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं.

      Advertisement

      12 Jul 2023 01:50 PM (IST)

      Advertisement

      हिमाचल में तबाही से 4000 करोड़ का नुकसान

      हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 4000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हमारी प्राथमिकता यूरिस्टों को सुरक्षित बाहर निकालना है और फिर बिजली और पानी की आपूर्ति की बहाली पर ध्यान केंद्रित करना है. डिप्टी सीएम और अन्य मंत्री भी स्थिति का ध्यान रख रहे हैं. हमने लगभग फंसे हुए 50 फीसदी टूरिस्टों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 01:37 PM (IST)

      दिल्ली में बाढ़ का खतरा, CM केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

      दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. यमुना के जलस्तर का रिकॉर्ड टूट गया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है. बैठक यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुलाई गई है.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 01:30 PM (IST)

      खराब मौसम में तीर्थयात्री रोक दें यात्रा- CM धामी

      उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि बारिश का अलर्ट निश्चित रूप से हमारे लिए एक चुनौती भी है इसलिए हमने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा हुआ है. प्रयास किया जा रहा है कि अधिकतर मार्ग खोले जाए. सभी तीर्थयात्रियों से यही अनुराध किया जा रहा है कि जब तक खराब मौसम है तब तक अपनी यात्रा रोक दें.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 12:44 PM (IST)

      50 साल में ऐसा हमने पहली बार देखा

      हिमाचल में बारिश और बाढ़ के कारण जो हालात पैदा हुआ है, उसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 50 साल में हमने ये पहली बार देखा है. इतनी संपत्ति का नुकसान कभी नहीं हुआ था. इस बार संपत्ति का बहुत नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि इस बार बारिश का कहर बहुत ज्यादा था. बिजली के टावर सब पानी के अंदर डूब गए. पुल भी बह गए.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 12:03 PM (IST)

      हिमाचल: अगले 48 घंटे में भूस्खलन की संभावना

      पिछले 24 घंटे में सिरमौर, सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों में बारिश हुई है. मंडी, कांगड़ा, कुल्लू में हल्की बारिश हुई है. आज और कल बारिश में कमी रहेगी. 14 जुलाई के आसपास मानसून फिर से सक्रिय होगा. अगले 48 घंटे में भूस्खलन की संभावनाएं हैं. हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने यह जानकारी दी है.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 11:43 AM (IST)

      दिल्ली में लोगों के घरों में घुसा यमुना का पानी

      दिल्ली में लोगों के घरों में यमुना का पानी घुस गया है. यमुना के किनारे रह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बारिश और बाढ़ के कारण दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हैं. पुराने रेलवे पुल पर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है. मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और लोगों को मदद का आश्वासन दिया था.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:47 AM (IST)

      खतरनाक लेवल के पार पहुंची यमुना, टूटेगा 45 साल का रिकॉर्ड!

      यमुना का जलस्तर आज 11 बजे से 1 बजे के बीच 207.35 मीटर पहुंच सकता है. इससे पहले 1978 में 207.49 मीटर तक पहुंचा था.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:41 AM (IST)

      पंजाब-हरियाणा में बारिश से 15 मौतें

      पंजाब और हरियाणा में बारिश और बाढ़ के चलते 15 लोगों की मौत हुई है. पंजाब में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि हरियाणा में 7 लोगों की जान चली गई.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:20 AM (IST)

      207.32 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

      आज सुबह 9 बजे तक यमुना का पानी 207.32 मीटर पर पहुंचा गया, जो 10 साल का हाईलेवल है. इससे पहले साल 2013 में यमुना का जल स्तर 207.32 मीटर पर पहुंचा था.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:00 AM (IST)

      दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल

      मौसम विभाग में दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना जताई है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 09:07 AM (IST)

      पटियाला में लोगों को रेस्क्यू करते आर्मी के जवान

      भारी के कारण पंजाब में कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. तस्वीर पटियाला की है. आर्मी जवान लोगों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:47 AM (IST)

      खतरनाक लेवल के पार पहुंची यमुना, टूटेगा 45 साल का रिकॉर्ड!

      यमुना का जलस्तर आज 11 बजे से 1 बजे के बीच 207.35 मीटर पहुंच सकता है. इससे पहले 1978 में 207.49 मीटर तक पहुंचा था.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:41 AM (IST)

      पंजाब-हरियाणा में बारिश से 15 मौतें

      पंजाब और हरियाणा में बारिश और बाढ़ के चलते 15 लोगों की मौत हुई है. पंजाब में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि हरियाणा में 7 लोगों की जान चली गई.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:20 AM (IST)

      207.32 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

      आज सुबह 9 बजे तक यमुना का पानी 207.32 मीटर पर पहुंचा गया, जो 10 साल का हाईलेवल है. इससे पहले साल 2013 में यमुना का जल स्तर 207.32 मीटर पर पहुंचा था.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 10:00 AM (IST)

      दिल्ली-NCR में आज भी बरसेंगे बादल

      मौसम विभाग में दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना जताई है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 09:07 AM (IST)

      पटियाला में लोगों को रेस्क्यू करते आर्मी के जवान

      भारी के कारण पंजाब में कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. तस्वीर पटियाला की है. आर्मी जवान लोगों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 08:58 AM (IST)

      उत्तराखंड में रोकी गई केदारनाथ यात्रा

      उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया है.

      Advertisement
    • 12 Jul 2023 08:56 AM (IST)

      पुराने रेलवे पुल इलाके में यमुना खतरे के निशान पर

      दिल्ली के पुराने रेलवे पुल इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. सुबह 8 बजे पुराना रेलवे पुल पर 207.25 मीटर यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड किया गया.

      Advertisement

     

     

    Advertisement

    12 Jul 2023 02:23 PM (IST)

    यमुना के बढ़ते जलस्तर पर केजरीवाल ने चिंता जताई

    यमुना के बढ़ते जलस्तर पर केजरीवाल ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो दिन से बारिश नहीं हो रही है फिर भी यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा है.

    Advertisement

    Advertisement
  • North India Rains Live Updates: उत्तर भारत में पिछले तीन दिनों से ‘आफत’ की बारिश कहर ढा रही है. हर तरफ तबाही ही तबाही है. हिमाचल में बारिश और बाढ़ के चलते 31 लोगों की जान चली गई तो वहीं पंजाब हरियाणा में 15 लोगों ने दम तोड़ दिया. दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडला रहा है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. उत्तर भारत के कई राज्यों बारिश-बाढ़ के कारण सैंकड़ों मकान ध्वस्त हो गए, बाढ़ में कई गाड़ियां बह गईं. दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहिए टीवी9 भारतवर्ष के साथ.

Related posts

अब मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं, 12वीं पास भी खोल सकते हैं दुकान

Sayeed Pathan

CAA पूरे देश में लागू होगा’, बोले अमित शाह- इसका केंद्र से कोई लेना-देना नहीं, ये देश का कानून है

Sayeed Pathan

मुसलमान समाजवादी पार्टी से खुश नहीं है और उनको वोट नहीं करेंगे-: मायावती

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!