Advertisement
संतकबीरनगर

#Santkbir Nagar# महर्षि बाल्मीकि जयन्ती:: डी.एम.,एस.पी. व सीडीओ ने, महर्षि वाल्मीकि जी के जयन्ती कार्यक्रम/रामायण पाठ का दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ’

  • ’जनपद में हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के माहौल में मनायी गयी आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती।’
  • ’डी0एम0, एस0पी0 व सीडीओ द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के जयन्ती कार्यक्रम/रामायण पाठ का दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ।’
  • ’श्री राम जानकी मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व बाल्मीकि रामायण पाठ का किया गया आयोजन।’

संत कबीर नगर । शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर, खलीलाबाद में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नें महर्षि बाल्मीकी जयंती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ बाल्मीकी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्म शक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं।

Advertisement

महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ एवं गीत प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री कृष्ण मुरारी दास जी, जिला विकास अधिकारी सुरेश कुमार केसरवानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, तहसीलदार सदर जनार्दन, खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, वरिष्ठ सहायक नगर पालिका खलीलाबाद उमेश चौधरी सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

नगर पालिका परिषद ख़लीलाबाद से फिर दो पूर्व चेयरमैन होंगे आमने सामने, दोनों में कौन हैं विकास के लायक मूल्यांकन जरूर करिए

Sayeed Pathan

रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अन्तर्गत स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने रखा 83 प्रकरण

Sayeed Pathan

बघौली ब्लॉक के ग्राम सभा परसाकला से नवनिर्वाचित प्रधान के प्रतिनिधि ने, मतदाताओं को जताया आभार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!