Advertisement
अपराधमहाराष्ट्रमुंबई

मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव,3 पुलिस कर्मी घायल,,31लोगों को हिरासत में लिया गया

औरंगाबाद, एएनआई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बीच लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामूहिक नमाज में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, संभाजी मार्ग स्थित एक मस्जिद में करीब 100 लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें रोका और लॉकडाउन का हवाला देकर अपने-अपने घर लौट जाने की अपील की। इस दौरान कुछ लोग भड़क गए। घायल पुलिसवालों को जिले के घाटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक अधिकारी और दो कांस्टेबल हैं।

Advertisement

अचानक लोगों ने शुरू किया पथराव

भीड़ ने अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया सूचना मिलने पर जब पुलिस का दल घटना की जांच करने पहुंचा तो लोग पत्थर फेंकने लगे। इस संबंध में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में लॉकडाउन तोड़ने, पुलिस के काम में बाधा डालने, पथराव करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement

वहीं समाचार एजेंसी ए बंगाल के हावड़ा में मंगलवार को पुलिसकर्मियों पर उस समय हमला किया गया जब वे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिले के एक रेड जोन में गए थे। भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने पुलिस वालों पर पत्थर फेंके। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की गई।

इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावड़ा में टिकियापारा के एक बाजार में काफी भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान वहां पर लॉकडाउन का खुला उल्लंघन हो रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची थी।

Advertisement

 

Sabhar jnn

Advertisement

Related posts

दिल्ली में दिनदहाड़े चाकुओं से गोंदकर युवक की हत्या,भय की वजह से दुकानदार शटर गिराकर भागे

Sayeed Pathan

आईएएस-आईपीएस बनकर ठगी करने वाले शातिर शख्स को, उज्जैन एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

इटावा में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत,05 लोगों की मौत,एक घायल

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!