Advertisement
अन्यदिल्ली एन सी आर

पुडुचेरी में सियासी संकट के बीच दौरे पर राहुल, एलजी पद से हटाई गईं किरण बेदी ने किया ये ट्वीट

पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। दो मंत्रियों समेत चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नीत नारायणस्वामी सरकार अल्पमत में आ गई है। विपक्ष मुख्यमंत्री नारायणस्वामी से इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पुडुचेरी के राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद बुधवार सुबह डॉ. किरण बेदी ने ट्वीट कर आभार जताया। इस सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

पुडुचेरी के राज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने भारत सरकार समेत अपने तमाम साथियों का शुक्रिया अदा किया। किरण बेदी ने एक पत्र लिखकर भारत सरकार का आभार जताया। इसी के साथ उन्होंने अपने तमाम साथियों का भी आभार जताया। किरण बेदी ने लिखा है कि उन्होंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सभी कार्य किए। बेदी ने कहा कि वह पूरी संतुष्टि के साथ यह कह सकती हैं कि उनके कार्यकाल में ‘राज निवास’ की टीम ने जन हित के लिए पूरी कर्मठता से काम किया।

उन्होंने लिखा, ‘मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए। पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। यह अब लोगों के हाथ में है।’

Advertisement

The People of Puducherry and all the Public officials. 🙏 pic.twitter.com/ckvwJ694qq — Kiran Bedi (@thekiranbedi) February 17, 2021

Advertisement

इससे कुछ देर पहले उन्होंने एक ट्वीट कर बड़ा ही सकारात्मक संदेश दिया। किरण बेदी ने अपनी डायरी का कवर पेज ट्वीट किया, जिस पर संदेश लिखा था – ”दयालु हदय, प्रखर दिमाग और बहादुर आत्मा।”

Advertisement

Related posts

आसमान से धरती की तरफ आ रहा है आफ़त का नज़ारा,,36 घण्टे ही बाकी…वैज्ञानिक परेशान

Sayeed Pathan

पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव हत्याकांड को लेकर प्रियंका गांधी ने लिखा योगी आदित्यनाथ को पत्र, की सीबीआई जांच की मांग

Sayeed Pathan

मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पड़ी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचा चुनाव आयोग

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!