Advertisement
संतकबीरनगर

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक महिला अधिवक्ता ने भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। महिला अधिवक्ता को गंभीर हालत में गांधी कालोनी के लिंक रोड पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि महिला अधिवक्ता सिविल लाइस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयानों के अनुसार महिला अधिवक्ता का आरोप है कि 10 साल पहले मुज़फ्फरनगर का एक भाजपा नेता उसके संपर्क में आया था। तभी से वह शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा।

Advertisement

महिला अधिवक्ता का आरोप है कि जब-जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। भाजपा नेता के उत्पीड़न से तंग आकर महिला अधिवक्ता ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।

परिजनों ने महिला वकील को गंभीर हालत में गांधी कॉलोनी में लिंक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। थाना सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। नर्सिंग होम में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर तीसरी बार जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया है।

Advertisement

Related posts

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में,एसपी ने वृद्धाश्रम व बालआश्रम में वितरित किया, फल और मिठाईयां, बुजुर्गों और बच्चों के, खिल उठे चेहरे

Sayeed Pathan

लोकायुक्त के निर्देश पर धनघटा के इस गाँव में हुई अनियमितता की जांच, शिकायतकर्ता को असुरक्षित देख जांच अधिकारी ने अपनी गाड़ी से घर पहुँचाया

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर पुलिस के सराहनीय कार्य: साइबर फ्रॉड के जरिए खाते से उड़ाए गए, 03 लोगों के खाते में वापस कराए गए 30,270 ₹

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!