Advertisement
संतकबीरनगर

Santkabir Nagar: विशेष संचारी रोग और दस्तक अभियान के दृष्टिगत, सीडीओ ने संबंधित को दिया दिशा निर्देश

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान से संम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 01 से 30 अप्रैल 2024 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल 2024 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 30 अप्रैल 2024 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 अप्रैल से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साप्ताहिक बन्दी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन तथा अन्य सभी सबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण की के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया, मुख्य चिकित्साधिक्षक भवनाथ पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0पी0 पाण्डेय, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 एस0डी0 ओझा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 यशपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, जिला पंचायत राज अधिकारी, डा0 मुबारक अली, डा0 सतोषी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

“आजादी के अमृत महोत्सव” की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के मंत्री श्रीराम चौहान द्वारा वाणिज्य सप्ताह, एक्सपोर्टर्स काॅनक्लेव का किया गया शुभारम्भ

Sayeed Pathan

ग्राम सभा कोइलसा के प्रधान नरेंद्र कुमार ने सभी देश वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Sayeed Pathan

खलीलाबाद ब्लॉक के ग्राम देवरिया गंगा से नवनिर्वाचित प्रधान सुनीता सिंह के प्रतिनिधि, जुगानी सिंह ने मतदाताओं को जताया आभार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!