Advertisement
टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

भाजपा विधायक के घर पहुंचे सीएम कमलनाथ, पार्टी से बगावत कर चुके हैं बीजेपी MLA…

सतना. मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ सतना दौरे पर हैं। सीएम कमलनाथ भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के गांव लटा पहुंचे और उनके दिवंगत पिता को श्रद्धाजलि अर्पित की। बता दें कि अभी हाल ही में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है।

नारायण त्रिपाठी भाजपा से बगावत के बाद सुर्खियों में आए थे। नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा में कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोटिंग की थी। हालांकि बाद में नारायण त्रिपाठी अपनी पार्टी में वापस आ गए थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सतना जिले के मैहर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारायण त्रिपाठी के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इससे पहले कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा था- मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी के पिताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे नारायण त्रिपाठी

Advertisement

नारायण त्रिपाठी ने 2013 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 2015 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। उपचुनाव में उन्होंने भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2018 का विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर लड़ा था। इससे पहले नारायण त्रिपाठी, सपा और कांग्रेस के टिकट से भी विधायक रह चुके हैं।

हनी ट्रैप में भी आया था नारायण का नाम

Advertisement

हनी ट्रैप कांड में भी नारायण त्रिपाठी का नाम आया था। हनी ट्रैप की एक आरोपी साक्षी ने कहा था कि विधायक ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर मुझे पंद्रह हजार रुपये दिए। लेकिन उस वक्त तक मुझे जानकारी नहीं थी कि मेरा वीडियो बनाया गया है। नारायण त्रिपाठी के साथ शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसा सीट से भाजपा विधायक शरद कोल ने भी पार्टी के खिलाफ जाकर कमलनाथ सरकार के पक्ष में वोटिंग की थी।

Represent by Balram G

Advertisement

Related posts

आधार में नाम, पता,जन्मतिथि बदलवाने के लिए बस करना होगा ये काम

Sayeed Pathan

नए संसद भवन का उद्घाटन: नया संसद भवन 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है: पीएम मोदी

Sayeed Pathan

छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना नहीं खुलेंगे स्कूल::केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!