संतकबीरनगर ।
गोरखपुर महोत्सव में एहसास डे केयर सेंटर के दिव्यांग बच्चों ने ट्राइसाइकिल रेस में प्रथम स्थान हासिल कर एवं व्हील चेयर रेस में द्वितीय स्थान पाकर जनपद का नाम रोशन किया। दिव्यांग बच्चों के इस बेहतर प्रदर्शन पर संस्था के निदेशक को नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर वर्मा जी ने सम्मान पत्र प्रदान कर उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए आप के द्वारा बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। जिससे दिव्यांग जन समाज के मुख्य धारा में उनको जोड़ा जा सके। हमारे द्वारा जो भी मदद होगा मै हमेशा तैयार हूं। दिव्यांग किसी के कृपा , दुआ, आदि के पात्र नहीं है। ये सारी दुनिया समझ सके। और इसी तरह के कार्य करते रहे मेरी शुभकामनाएं आप के साथ है। रविन्द्र यादव एवं नगर पालिका के सभी लोग उपस्थति रहे।
Advertisement