Advertisement
अन्यउत्तर प्रदेशबस्ती

महाराष्ट्र की लपट से झारखंड में झुलसी भाजपा

झारखण्ड  की जीत पर झूमे कांग्रेसी
बस्ती। झारखण्ड राज्य में कांग्रेस गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के निकट जुटे कांग्रेसजनों ने एक स्वर से कहा कि झारखण्ड की जनता ने सिरे से भाजपा को नकार दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा महाराष्ट्र की लपट से झारखंड में  भाजपा झुलस गई, जनता समझ चुकी है कि भाजपा झूठे सपने दिखाकर देश को हिन्दू -मुसलमान में बांटने की साजिश कर रही है। विश्वनाथ चौधरी और आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि इस परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस निर्णायक बनकर उभरेगी। भाजपा राज में अर्थ व्यवस्था की स्थिति दयनीय है, बेरोजगारी बढी है, जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है।
प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में राणा दिनेश प्रताप सिंह, डा. वी.एच. रिजवी, डा. दीपेन्द्र सिंह, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय,सुरेन्द्र मिश्र, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा. वाहिद सिद्दीकी, अलीम अख्तर, मो. सलीम, संदीप श्रीवास्तव, लालजीत पहलवान, सिराज अहमद, शेर मोहम्मद, रूपेश पाण्डेय, अमन दूबे, शोभित गुप्ता, पवन अग्रहरि, पिन्टू मिश्र, नित्यानन्द पाठक, पी.एन. रफीक खान, दूबे, फैजू भाई, अताउल्लाह, पंकज यादव, हरिओम त्रिपाठी, इफ्तिखार के साथ ही अनेक कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement

Related posts

SANTKABIR NAGAR:: बघौली ब्लॉक के ग्राम सुघरा माफी में पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Sayeed Pathan

वाहन चेकिंग अभियान में, 22 वाहनों से वसूल किये गए, 13400 ₹ सम्मन शुल्क

Sayeed Pathan

बस्ती : शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली और अन्य समस्याओं को लेकर, शिक्षक संघठनो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!