Advertisement
अपराधGonda/गोंडाउतर प्रदेश

अन्तर्राज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भण्डाफोड, फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, आधार कार्ड, कैमरा आदि बरामद

गोण्डा । जनपद पुलिस ने फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भण्डाफोड,किया है जिसमे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुई 06 अदद लैपटाप, 01 अदद स्कैनर, 03 अदद प्रिन्टर, 05 अदद एंड्रायड मोबाइल, 04 अदद कीपैड मोबाइल, 20 अदद आधार कार्ड, 01 अदद फिंगर प्रिंट स्कैनर, 01 अदद, कैमरा व मुहर आदि बरामद किया है

गोण्डा पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04.08.2022 को मुख्य चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी/अधिकृत सी0आर0एस0 पोर्टल से मिलता-जुलता फर्जी पोर्टल बनाकर कूटरचित ढंग से जन्मप्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय के प्रार्थना पत्र पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर प्र0नि0 को0 नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर व साइबर/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग के 03 सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 06 अदद लैपटाप, 01 अदद स्कैनर, 03 अदद प्रिन्टर, 05 अदद एंड्रायड मोबाइल, 04 अदद कीपैड मोबाइल, 20 अदद आधार कार्ड, 01 अदद फिंगर प्रिंट स्कैनर, 01 अदद, कैमरा व मुहर आदि बरामद किया गया।

उक्त अभियुक्तगण अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु उक्त कार्य किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि फर्जी वेबसाइड के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने का कार्य हमलोगो द्वारा पिछले एक वर्ष से विभिन्न राज्यों में भी अपने डोमेन/वेबसाइड का प्रचार-प्रसार कर रिटेलर बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के अन्तर्राज्यीय लिंकेज की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित राज्यों/जिलों से भी कार्यवाही कराने कराने हेतु सम्पर्क स्थापित किया जा रहा हैं।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. रोहित कुमार (रोहित लोकवाणी केन्द्र संचालक) पुत्र घनश्याम नि0 भिटौरा मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा। हालपता रोहित लोकवाणी केन्द्र स्टेशन रोड मेन बाजार मनकापुर गोण्डा।
02. कृष्ण कुमार कनौजिया पुत्र रामनाथ निवासी हथिनास थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
03. अभय श्रीवास्तव (सी0एस0सी0 जिला प्रबन्धक) पुत्र विजय कुमार श्रीवास्तव नि0 फलाहारी बाबा आई0टी0आई0 रोड गायत्रीपुरम थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। स्थायी पता ग्राम चकरौर पोस्ट पाण्डेय चैरा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-495/22, धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 66 डी आई0टी0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

Advertisement

बरामदगी-
01. 06 अदद लैपटाप।
02. 01 अदद स्कैनर।
03. 03 अदद प्रिन्टर।
04. 05 अदद एंड्रायड मोबाइल।
05. 04 अदद कीपैड मोबाइल।
06. 20 अदद आधार कार्ड
07. 01 अदद फिंगर प्रिंट स्कैनर।
08. 01 अदद फिंगर प्रिंट मंथरा।
09. 01 अदद मार्को फिंगर प्रिंट।
10. 01 अदद निकोन कैमरा।
11. 04 अदद रबड मुहर अंगूठा।
12. 05 अदद भिन्न-भिन्न मुहर।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. पंकज कुमार सिंह प्र0नि0 को0 नगर
02. संतोष कुमार सिंह प्रभारी साइबर/सर्विलांस सेल
03. नि0 अनन्त कुमार सिंह थाना को0 नगर।
04. नि0 अनिल कुमार मिश्रा थाना को0 नगर।
05. उ0नि0 भानुप्रताप सिंह।
06. हे0का0 राजू सिंह सर्विलांस सेल।
07. का0 हरिओम टण्डन साइबर सेल गोण्डा।
08. का0 अमित यादव सर्विलांस सेल।
09. का0 अरविन्द यादव सर्विलांस सेल।
10. का0 हृदय नारायण दीक्षित सर्विलांस सेल।
11. का0 अमितेश सिंह सर्विलांस सेल।

Advertisement

Related posts

यूपी के छुट्टा गोवंश की देखभाल हेतुु 01 अरब़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

Sayeed Pathan

भाजपा के रडार पर, देवरिया, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के विधायक, संघटन और सरकार विरोधी गतिविधियों के लिए समीक्षा जारी

Sayeed Pathan

अब इन शायरों को इलाहाबादी नहीं प्रयागराजी कहिए, उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग का कारनामा, कालजयी शायरों का नाम प्रयागराजी कर दिया

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!