Advertisement
टॉप न्यूज़धर्म/आस्था

सालों बाद चंद्र ग्रहण के बाद हो रहा 5 ग्रहों की चाल में बदलाव, इन 3 राशि वालों को धन लाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

वैदिक ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ग्रहों की चाल में बदलाव 3 राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकती है।

Chandra Grahan 2022: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी चंद्र या सूर्य ग्रहण पड़ता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन के ऊपर पड़ता है। आपको बता दें कि 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। वहीं इस ग्रहण के बाद 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। यह संंयोग सालों बाद बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशि ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियांं और किन ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव…

इन ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 नवंबर को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। साथ ही 13 नवंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल और व्यापार के दाता बुध ग्रह गोचर करेंगे। वहीं 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद 23 नवंबर को गुरु बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होंगे।

Advertisement

मकर राशि : आप लोगों के लिए 5 ग्रहों की चाल में हो रहा बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कारोबार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई योजना सफल हो सकती है।

कुंभ राशि: पांच ग्रहों की चाल आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकती है। साथ ही इस समय आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर दोनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

Advertisement

तुला राशि: आप लोगों के लिए पांच ग्रहों की चाल में बदलाव सकारात्मक साबित हो सकती है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस समय आपको भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। साथ ही विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अगर आप प्रतियोगी छात्र हैं तो आपको किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं।

 

Advertisement

Related posts

बचपन में चूड़ियां बेचने वाले रमेश, फिर इस तरह बन गए IAS अधिकारी

Sayeed Pathan

नौ नवम्बर के बाद अब 13 नवम्बर को CJI सुनाएंगे ये अहम फैसला

Sayeed Pathan

सख्त होंगे गाड़ी रजिस्ट्रेशन के नियम, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!