Advertisement
संतकबीरनगर

खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तीन उद्योग इकाइयों पर प्रशासन की छापेमारी, पशुआहार की इकाई में मिली टेक्निकल ग्रेड यूरिया

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित टीम विजय कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार खलीलाबाद, उपायुक्त उद्योग संतकबीरनगर एवं शशांक चौधरी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, खलीलाबाद, संत कबीर नगर द्वारा संयुक्त रूप से खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तीन उद्योग इकाइयों पर छापे की कार्यवाही की गई। सर्वप्रथम कपिला पशु आहार प्लाट नंबर जी 3438 का निरीक्षण किया गया जिसमें टेक्निकल ग्रेड यूरिया पाई गई।

कपिला पशु आहार औद्योगिक केंद्र के प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बिलों और इनवॉइस को एक पत्रावली में संरक्षित रखें ताकि औचक निरीक्षण के समय उसका परीक्षण किया जा सके।

Advertisement

इसके पश्चात प्राइम एविन फीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लाट नंबर 29 के औद्योगिक केंद्र पर छापे की कार्यवाही की गई वहां पाया गया कि इनके द्वारा किसी भी प्रकार की यूरिया का प्रयोग नहीं किया जाता है। तदोपरांत गोपाल एग्रो कैटल फीड्स प्लॉट नंबर 95 इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के औद्योगिक केंद्र पर छापे की कार्यवाही की गई यहां पर अप्पी जैन यूरिया 41 परसेंट का एक नमूना ग्रहण किया गया।

 

Advertisement

Related posts

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में लाकडाउन का ड्रोन कैमरे क माध्यम से की गई निगरानी*

Sayeed Pathan

पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय में लम्बित मुकदमों की समीक्षा कर उनकी लगातार पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

Sayeed Pathan

प्रेक्षकगणों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में, आर0ओ0/ए0आर0ओ0 एवं प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!