Advertisement
गोरखपुरअपराध

रात में पति करता था अमानवीय कृत्य, थाने पहुँचकर पत्नी ने दर्ज कराई FIR

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस दौरान उसने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाया और इस दौरान मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। जब भी वह अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने से इनकार करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी

Advertisement

महिला ने आरोप लगाया है कि पहले उसे लगा कि धीरे-धीरे सब कुछ सुधर जाएगा लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार की रात उसने ऐसी घिनौनी हरकत कर दी जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंच गई और उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी है।
बता दें कि गोरखपुर में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाल के महीनों में गोरखपुर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। शारीरिक रूप से कमजोर एक पुरुष के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में पत्नी ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि धोखाधड़ी करके शादी रचाई गई है। सुहागरात के दिन ही शारीरिक कमजोरी पकड़ में आ गई।

Advertisement

Related posts

पिता का अपहरण कर हत्या मामले में, हत्यारे पुत्र सहित 3 अभियुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार

Sayeed Pathan

शिक्षक की हत्या के आरोपी को भीड़ ने पुलिस के सामने पीट-पीट कर मार डाला

Sayeed Pathan

10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को लोनिकटरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!