Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

लोकसभा चुनाव आते ही अखिलेश यादव को याद आये आज़म खान, पहली बार काफ़िले के साथ पहुँचे सीतापुर जेल

लखनऊ/सीतापुर। लोकसभा चुनाव आते ही  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को याद आई, वे पहली बार शुक्रवार को सीतापुर जेल पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान से मुलाकात की और उनका एवं परिवार का हाल चाल जाना।

मुलाकात के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने आजम पर झूठे मुकदमे लगाए। सरकार मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार को परेशान कर रही है। यह अमानवीय कृत्य है। आजम खां साहब के परिवार और अरविन्द केजरीवाल को भाजपा इसलिए परेशान कर रही क्योंकि उसे लगता है कि ये लोग ताकत बनकर उभरेंगे। भाजपा इन्हें दबाने के लिए झूठे मुकदमों में फंसा रही है। उम्मीद है कि आजम खां को न्याय मिलेगा।

Advertisement

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार झूठे मुकदमों के मामले में विश्व रिकॉर्ड से आगे जा चुकी है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। विपक्ष की आवाज को दबा रही है। इलेक्टोरल बांड के मामले में भाजपा ने भारी घपला किया है। उसी के कारण दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। भाजपा सरकार के पास इलेक्टोरल बांड में घपलेबाजी और वसूली का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार पीडीए की एकता और इंडिया समूह से घबराई हुई है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। किसान, नौजवान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार चाहे जितना अन्याय कर ले, झूठे मुकदमे लगा दे लेकिन एक दिन सच्चाई की ही जीत होगी।

Advertisement

बताया जा रहा लोकसभा चुनाव को लेकर उनसे मंत्रणा के लिए अखिलेश यादव पहुंचे हैं। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता से मिलने के लिए अखिलेश यादव का काफिला सीधे जेल परिसर के अंदर चला गया। अखिलेश यादव ने जेल के अंदर जाते वक्त मीडिया से बातचीत नहीं की। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव रामपुर लोकसभा सीट से टिकट की घोषणा भी कर सकते हैं।

बता दें कि जबसे दूसरी बार आजम खान जेल भेजे गए हैं, उस समय से अभी तक अखिलेश यादव की जेल में यह पहली मुलाकात है। लोकसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान 22 अक्टूबर, 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई थी। सुरक्षा कारणों के चलते आजम खान को 22 अक्टूबर 2023 की सुबह रामपुर से सीतापुर जिला कारागार शिफ्ट किया गया था। जबकि, इसी मामले में उनका बेटा अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद है।

Advertisement

Related posts

यूपी के मेरठ में फर्जी कर्नल गिरफ्तार, सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं को बना चुका ठगी का शिकार

Sayeed Pathan

कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में वृद्धि पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता, कहा चयनित तरीके से सबकुछ बंद करना होगा ताकि लोग बेवजह बाहर न निकलें

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर के लोग किसी भी प्रदेश में फंसे हों, तो इस लिंक पर ऑनलाइन दे अपनी पूरी जानकारी-;अपर जिला मजिस्ट्रेट

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!