Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

पुरानी पेंशन का प्रस्ताव कैबिनेट से बहाल, 1.75 लाख शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन के दायरे में, अटेवा ने मनाया जश्न

लखनऊ: NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को कैबिनेट से बहाल किये जाने पर सदर स्थित सिंचाई कार्यालय पर NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, NMOPS के राष्ट्रीय सचिव व अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ0नीरजपति त्रिपाठी, NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 राजेश कुमार व अटेवा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य का बुके व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर एक ऐतिहासिक काम किया है।

1.75 लाख शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन के दायरे में आ गए या अटेवा एनएमओपीएस के संघर्षों का नतीजा है पुरानी पेंशन बहाली कराने के लिये NPSEA हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव NMOPS के राष्ट्रीय सचिव भरत शर्मा बधाई के पात्र हैं। आज 5 राज्यों में पुरानी पेंशन लागू हो गई है। बहुत जल्द पूरे देश मे लागू होगी। NMOPS के राष्ट्रीय सचिव डॉ0नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल होने से पूरे देश के कर्मचारियों में उत्साह है। NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की है उसी तरह केंद्र व प्रदेश की सरकार भी पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों के हित मे फैसला ले। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ नेता भारत सिंह ने कहा कि आज पूरे देश का कर्मचारी व शिक्षक NMOPS और अटेवा के आंदोलन को डटकर खड़ा है।

Advertisement

इस अवसर पर उ0प्र0 ग्रामीण सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के रामेन्द्र श्रीवास्तव, वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री जे0पी0मौर्य, नगर निगम कर्मचारी संघ के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अर्जुन यादव, उ0प्र0, उ0प्र0आवास विकास जूनियर इंजीनियर संघ के वरिष्ठ नेता रिजवान, अटेवा के विधिक सलाहकार नरेंद्र कुमार , जिला संयोजक लखनऊ सुनील वर्मा, धीरेंद्र शुक्ल, शकील अहमद,रजत प्रकाश, नरेंद्र वर्मा, सुरेश प्रसाद, हेमंत यादव, विजय कुमार, मुकेश कनौजिया,संजय रावत ,सुभाष यादव, डॉ अकिल ,विवेक कुमार आदि ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement

Related posts

सहारनपुर पुलिस ने मृतका हिना की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी के कुछ स्थानों पर आएगी तेज आंधी

Sayeed Pathan

कोरोना की आशंका में डरबन से आए व्‍यक्ति की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव :- सीएमओ

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!