Advertisement
संतकबीरनगरउतर प्रदेश

‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’: संतकबीरनगर जनपद के मदरसों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं सहित अविभावकों को, हर घर तिरंगा फहराने के लिए किया गया जागरूक

संत कबीर नगर । ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के क्रम में आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद के राज्यानुदानित मदरसों क्रमशः मदरसा अरबिया अहले सुन्नत बहरुल ऊलूम अन्सार टोला खलीलाबाद, जामिया अरबिया अहले सुन्नत मिस्बाहुल ऊलूम बिधियानी, मुस्लिम एजुकेशनल सोसाईटी मिस्बाहुल ऊलूम झिंगुरापार रौजा महुली, मदरसा रिजविया अहले सुन्नत रुस्तमपुर, शनिचरा बाजार, मदरसा दा0उ0 अहले सुन्नत तनवीरुल इस्लाम अमरडोभा, बखिरा, मदरसा दा0उ0 मोहम्मदिया लेडुआ-महुआ ,बखिरा, मदरसा सुल्तानिया अशरफुल ऊलूम नौरों, बखिरा, मदरसा दा0उ0 अहले सुन्नत फैजुल इस्लाम मेहदावल, मदरसा अरबिया अहले सुन्नत मदीनतुल उलूम महदेवा नन्दौर, जामिया कलीमिया अहलेसुन्नत अजीजुल ऊलूम लोहरसन, मदरसा दा0उ0 अहमदिया मेराजुलऊलूम, धर्मसिंहवा, दा0उ0 अहले सुन्नत अनवारुल इस्लाम महदेवा नानकार, बौरब्यास, दा0उ0 अहले सुन्नत गौसिया रिजविया अगया, अगया, दा0उ0 अहले सुन्नत रिजविया दशांवा, दसावां एवं मदरसा दा0उ0 अहले सुन्नत तदरीसुल इस्लाम बसडीला, संत कबीर नगर में प्रधानाचार्य सहित मदरसे के समस्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मदरसों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को “पैरेन्ट टीचर मीटिंग” के माध्यम से जागरुक एवं महोत्सव के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

इसी क्रम में राष्टीय आन्दोलन पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी से जुड़े आन्दोलनों पर काव्य पाठ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त के अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में मदरसों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं द्वारा तिंरगा झण्डा के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी।

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री आवास के तहत दिव्यांगजनों के लिए 5827 आवासों के हेतु, रू0 70 करोड़, 26 लाख 60 हजार की धनराशि हुई स्वीकृत

Sayeed Pathan

इटावा पुलिस द्वारा टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर को, 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार 

Sayeed Pathan

जिला कारागार बस्ती में बंदियों की सुरक्षा से संबंधित, विविध जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!