Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

“गांव की समस्या गांव में समाधान”:: उपमुख्यमंत्री ने आगरा के बमरौली गांव में लगाई ग्राम चौपाल

लखनऊः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा के बमरौली गांव में ग्राम चौपाल लगाई। विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण किया और पंचायत सचिवालय का लोकार्पण किया।

ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि सरकार गांव ,गरीब, महिलाओं ,किसानों और नौजवानों के हितों को सर्वाेपरि रखकर उनके आर्थिक शैक्षिक व सामाजिक उन्नयन के लिए कार्य कर रही है उन्होंने कहा गांव का चहुंमुखी और बहुमुखी विकास किया जा रहा है। सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तत्परता बढ़ती जा रही है और ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए जिला और तहसील के चक्कर न लगाने पड़े ,इसके लिए सरकार जनता के द्वार जा रही है और इसी कड़ी में गांव की समस्या गांव में समाधान के नाम से पूरे प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है ।उन्होंने कहा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित हर योजना का भरपूर लाभ दिलाया जाएगा। किसी को भी निराश नहीं होने दिया जाए।

Advertisement

उन्होंने जनपद आगरा के ग्राम बमरौली में नवनिर्मित पंचायत सचिवालय का लोकार्पण कर ग्राम वासियों को समर्पित किया, साथ ही सचिवालय में पुस्तकालय, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य योजनाओं के कक्षों का निरीक्षण किया।कहा यह सचिवालय ग्राम विकास केंद्र है। यहां से न केवल विकास योजनाओं की जानकारी मिलेगी, बल्कि ग्रामीण सुझाव व शिकायतें यहां दर्ज कर सकते हैं।

Advertisement

श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत बमरौली, विकासखंड बरौली अहीर में में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों के बारे में महिलाओं से जानकारी प्राप्त की,साथ ही विभिन्न योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सहायता राशि वितरित किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत बमरौली में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि ग्राम के चहुंमुखी विकास एवं योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणो को हर हाल में दिलाया जायेगा। उन्होंने प्राप्त सन्दर्भों/शिकायतों का त्वरित गति निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Advertisement

इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति सांसद राजकुमार चाहर तथा गिरिराज सिंह कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 मंजू भदोरिया सहित विधायक गण, जनप्रतिनिधि व अधिकारी/कर्मचारी व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

25000 होमगार्ड जवानों का एक वर्ष के लिये पुलिस विभाग में पुनर्समायोजन:- होमगार्ड राज्य मंत्री

Sayeed Pathan

कोरोना पॉज़िटिव का परिवार पहुँचा भुखमरी के कगार पर,,मूकदर्शक बने जन प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के लोग

Sayeed Pathan

देहरादून से आनंद विहार तक हुई शुरु हुई वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंड़ी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!